CM भगवंत मान की शादी की सालगिरह आज, पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने शेयर किया खास संदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर डॉ. गुरप्रीत कौर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री भगवंत मान को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “सालगिरह सिर्फ वर्षों का सफर नहीं होती, बल्कि धैर्य, विश्वास, सहयोग और साथ निभाने की कहानी भी होती है। हैप्पी एनिवर्सरी मान साहब… ईश्वर आपके आगे के जीवन सफर को और भी खूबसूरत बनाए।”

उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं और समर्थकों ने भी दोनों को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने और भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने के बाद 7 जुलाई 2022 को उनका विवाह डॉ. गुरप्रीत कौर से हुआ था। शादी समारोह चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास में बेहद सादगी और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया था, जिसमें परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार और चुनिंदा मेहमान ही शामिल हुए थे।

भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर की एक बेटी भी है, जिसका नाम नियामत कौर है। मुख्यमंत्री अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें साझा करते रहते हैं।

शादी की सालगिरह के इस अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और डॉ. गुरप्रीत कौर को देशभर से शुभकामनाएं मिल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *